bazaar halchal

TCS के मार्केट कैप में गिरावट ! निवेशको के पास रहेगा खरीदारी का मौका !

TCS के मार्केट कैप में गिरावट ! निवेशको के पास रहेगा खरीदारी का मौका !
दिग्‍गज टेक कंपनी TCS ने अपने हिस्‍सेदारी के 9300 करोड वल्‍यु के शेयर बेच दिये है, जिसके कारण TCS के कुल हिस्‍सेदारी में 0.65 प्रतिशत की कमी आयी , अभी और गिरावट की संभावना बनी हुई है !
tcs
IMAGE CREDIT ISTOCK

आईटी क्षेत्र की दिग्‍गज कंपनी, टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विसेज TCS ने 234 लाख शेयर जिसकी मार्केट वैल्‍यु 9300 करोड है, 19 मार्च 2024 को करेंट वल्‍यु 4001 के प्राईस में बेच दिये है । जिसके कारण्‍ कंपनी के हिस्‍सेदारी में 0.65 की कमी आयी है । बिकवाली समय मार्केट कैप में 110134.58 करोड की कमी देखने को मिली है, वही अगर शेयर प्राईस की बात करे तो 3.65 प्रतिशत टूटकर सोमवार को 3977.55 के भाव में बंद हुआ है ।

कंपनी द्वारा इस थोक बिकवाली की जानकारी अपनी आफिसियल वेबसाईट एवं सोशल मीडिया के माध्‍यम से गुरुवार को दी गयी है । शुक्रवार को मार्केट बंद होनें तक टाटा संस की TCS कंपनी में हिस्‍सेदारी की बात करे तो लगभग 72.41 प्रतिशत बनी हुई है । फॉरेन इन्‍वेसटर्स की हिस्‍सेदारी लगभग 12.47 प्रतिशत बनी हुई है । वही अगर कंपनी के मार्केट कैप की बात करे तो बाजार बंद होनें तक 1415794 करोड पर स्थिर है ।

TCS में गिरावट की संभावना – बात करें अभी टीसीएस में क्‍या हो सकता है तो मार्केट एक्‍सपर्ट का अनुमान है कि TCS अपने 52week के हाई अर्थात रुपये 42550.00 को छू लिया है जबकि इसका 52week का लो 3938.00 रहा है ।  टाटा ग्रुप द्वारा प्रॉफिट बुकिंग के चलते एक बडी हिस्‍सेदारी निकालने से इस शेयर प्राईस में अभी गिरावाट की संभावना नजर आ रही है । इसलिये यदि आप इस शेयर को खरीदने की सोच रहे है तो आपको थोडा सा करेक्‍शन का इंतजार करना चाहिये ।

TCS कब खरीदें शेयर – जैसे की हम जानते है कि टेक कंपनियों में टाटा कंसल्‍टेंसी एक बडा नाम है और इसकी अपनी एक अलग पहचान है, लंबे अवधि तक मार्केट में गिरावट की संभावनायें ज्‍यादा नहीं रहेंगी इसलिये यदि आप नये निवेशक है या पहले से इस स्‍टॉक्‍ के बारे मे आपको समझ है तो आपको अभी इंतजार करना चाहिये । जब इसका शेयर भाव 3000-3200 के आस-पास आ जाये तो आप इसमें निवेश कर सकते है । यदि यह इस भाव से नीचे जाता है तो आप इसे और संख्‍या के साथ अपने पोर्टफोलियों में और सम्म्‍िालित कर सकते है ।

देश की प्रमुख 5 कंपनियों की मार्केट कैपिटल में 2 लाख करोड़ की गिरावट –

tcs

पिछले एक हफ्ते में मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के मार्केट कैप के साथ – साथ देश की मार्केट कैपिटल के लिहाज से टॉप -10 कंपनी  में से 5 कंपनियों के मार्केट कैप में पिछले सप्ताह रुपये 1,97,958.56 करोड़ मार्केट कैपिटल घट गया। जिसका सबसे प्रमुख कारण है निवेशको  द्वारा किया जा रहा प्रॉफिट बुकिंग है, इनं कंपनियों में सबसे प्रमुख है TCS है, इसके अलावा आईटी सेक्‍टर सहित प्रमुख कंपनियॉ इस प्रकार है –

  • इंफोसिस के मार्कैट कैपिटल में भारी गिरावट देखी गई, जिससे कंपनी के शेयरों में ₹52,05 करोड़ का नुकसान हुआ और अब यह घटकर ₹6,26,280.51 करोड़ रह गया।
  • भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में के मार्केट कैपिटल में ₹11,24 करोड़ की गिरावट देखी गई, जो अब घटकर ₹5,73,266.17 करोड़ पर पहुंच गई।
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैपिटल ₹16,82 करोड़ घटकर ₹5,30,126.53 करोड़ हो गया।
  • एचडीएफसी बैंक के मार्केट कैपिटल में ₹6,87 करोड़ की गिरावट आयी है । जिसके बाद अब इसका मार्केट कैप घटकर ₹10,96,154.91 रह गई।
इन कंपनियों का मार्केट कैप बढा

जहॉ एक ओर देश की प्रमुख टॉप -10 में से 5  कंपनियो के बाजार पूंजीकरण में कमी देखने को मिली है वही दूसरी ओर कुछ कंपनियों के मार्केट कैपिटल में वृध्दि भी दर्ज की गयी है । आईये जानते है ऐसी कंपनियों के बारे में जिनका मार्केट कैप बढा है –

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मार्केट कैपिटल ₹49,152.89 करोड़ से बढ़कर ₹19,68,748.04 करोड़ तक पहुंच गया। जिससे कंपनी एवं उसके निवेशकों को अच्‍छा खासा मुनाफा हो रहा है ।
  • भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैपिटल ₹12,851.44 करोड़ से बढ़कर ₹6,66,133.03 करोड़ पर पहुंच गया।अभी एसबीआई के मार्केट कैपिटल बढने की संभावना बनी हुई है ।
  • आईटीसी का मार्केट कैप ₹11,108.51 करोड़ से बढ़कर ₹5,34,768.59 करोड़ हो गया।
  • आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप ₹8,191.79 करोड़ से बढ़कर ₹7,65,409.98 करोड़ हो गया। जो पिछले वर्षो की अपेक्षा शानदार ग्रोथ देखने को मिली है ।
  • भारती एयरटेल का मूल्यांकन ₹9,48 करोड़ से बढ़कर ₹6,98,855.66 करोड़ तक पहुंच गया। गत पिछले कई वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष इस कंपनी के ग्रोथ के लिये अच्छा वर्ष साबित हुआ है ।
क्या होता है मार्केट कैप – 

मार्केट कैप किसी भी कंपनी की ओव्‍हरऑल वल्‍यु एवं उसकी साख को दर्शाता है जिस कंपनी की  मार्कैट कैपिटल अधिक होती है उस कंपनी की साख भी अधिक मजबूत मानी जाती है जिससे  निवेशको और शेयरधारको को उस कंपनी की मार्केट वल्‍यु का अंदाजा लगाने मे आसानी होती है । मार्केट कैप टोटल शेयरों अर्थात्‍ वे सभी शेयर, जो उसके शेयरहोल्डर्स के पास हैं, की वैल्यू है। इसका कैलकुलेशन कंपनी के द्वारा जारी शेयरों के कुल योग से स्टॉक की प्राइस से गुणा करके किया जाता है।

मार्केट कैप का इस्तेमाल कंपनियों के शेयरों को कैटेगराइज करने के लिए किया जाता है ताकि निवेशकों को उनके रिस्क प्रोफाइल के अनुसार उन्हें चुनने में मदद मिले। जैसे लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप कंपनियां। लार्ज कैप कंपनियों के शेयर लंबी अवधि के निवेश के लिहाज से  ज्‍यादा उपयुक्‍त मानी जाती है ।

यह भी पढे Stock market अपने उच्चतम शिखर पर ! सावधानीपूर्वक करें निवेश !
administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *